फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लालगंज में नगर निगम की भूमि पर कब्जा, पार्षद ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 18 की पार्षद ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन

गोरखपुर। वार्ड नंबर 18 गायत्रीनगर की भाजपा पार्षद माया देवी ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को पत्र लिखकर लालगंज क्षेत्र में नगर निगम की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे और निर्माण की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही और मिलीभगत के कारण निगम की संपत्ति पर तेजी से अतिक्रमण हो रहा है।
विज्ञापन

पार्षद के अनुसार, लालगंज दक्षिण जंगल तुलसीराम सीमा पर स्थित भूमि संख्या 127/2, 128/2, 129/2, 130/2 और 131/2 का सीमांकन और पैमाइश 27 मार्च को नगर निगम राजस्व टीम और तहसील भू-राजस्व विभाग ने किया था। लगभग 76 डिसमिल जमीन पर उनकी मौजूदगी में पिलर भी लगाए गए थे। अब इन्हें उखाड़कर भूमाफियाओं ने स्थायी पिलर लगाकर घर बनाना शुरू कर दिया है। पार्षद ने कहा कि शिकायत के बावजूद न तो सुरक्षा बोर्ड लगाया गया और न ही भूमि की तारबंदी की गई। विरोध करने पर उन्हें धमकियां भी दी गईं। नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया है कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह को जांच कर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें