फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेडिंग करने वालों को नकदी की समस्या अब दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआर फाइल करने वालों के लोन एक दिन में पास करेगा एसबीआई
विज्ञापन


बड़े व्यापारियों और आईटीआर के साथ जीएसटी फाइल करने वालों को भी सहूलियत

गोरखपुर। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने वालों को अब नकदी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। एसबीआई आईटीआर फाइल करने वालों के लोन एक दिन में पास कर रहा है। यह सुविधा व्यापारियों और आईटीआर के साथ जीएसटी फाइल करने वालों को भी मिलेगी। एसबीआई लोगों को जागरूक भी कर रहा है।

व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई बीईआर (बिजनेस रूल इंजन) के तहत व्यावसायिक लोन उपलब्ध करा रहा है। यह सुविधा लेने के लिए न्यूनतम 13 महीने में 70 लाख रुपये का आईटीआर दाखिल होना चाहिए। व्यापारियों के संदर्भ में जीएसटी फाइल करना भी जरूरी है। सिविल स्कोर के हिसाब से लोन पास किया जाएगा। ट्रेडिंग करने वालों को आईटीआर का 15 प्रतिशत और व्यापारियों को 25 प्रतिशत लोन उपलब्ध कराया जाएगा। लोन लेने वालों को 10.15 से लेकर 11.65 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई मुख्य शाखा के उप शाखा प्रबंधक मंगलम कुमार ने बताया कि ट्रेडिंग करने वालों और व्यापारियों को इस योजना से काफी सहूलियत मिल रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें