फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब ग्रामीण क्षेत्र से भी जुड़ेगी लंबी दूरी की बसें

Wed, 25 Sep 2024 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अब ग्रामीण क्षेत्र से भी लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। उनके क्षेत्र से भी दिल्ली, अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा के लिए बसें चलाई जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहर आने की आवश्यकता नहीं होगी। उनको अपने रूट पर ही लंबी यात्रा की बसें मिल जाएगी। इसके लिए बड़ी 40 साधारण बसों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा छोटी 40 बसें और मिलेंगी जो केवल ग्रामीण क्षेत्रों में ही चलाई जाएंगी। इसके लिए रूट का निर्धारण कर दिया गया है जो कम दूरी की स्थानीय क्षेत्रों के लिए सवारी भरेंगी। साथ ही साधारण 80 बड़ी बसें भी आ रही हैं, जिसको विभिन्न डिपो में भेजा जाएगा। इसके लिए रूट अभी तैयार किया जा रहा है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह का कहना है कि बस दिसंबर में आएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब लंबी यात्रा करने के लिए शहर नहीं आना होगा। उन्हें उनके रूट पर ही सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


-इस रूट पर चलेंगी बसें

गोरखपुर-बरेली-दिल्ली
गोरखपुर-ठूठीबारी-अयोध्या
गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज-उरूवा-गोला-बड़हलगंज
गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज-कप्तानगंज-बस्ती-लखनऊ
गोरखपुर-कम्हरियाघाट-बूढ़नपुर-आजमगढ़-लखनऊ (वाया पूर्वाचल एक्सप्रेस वे)
गोरखपुर-गोलाबाजार-सिकरीगंज-बेलघाट- घनधटा-मुखलिसपुर-खलीलाबाद-कैसरबाग
गोरखपुर-कुस्मौल-बांसगांव-खजनी-सतुआभार-बिगारी-खलीलाबाद-बस्ती
बस्ती-अयोध्या-गोरखपुर
बस्ती-धनघटा-गोरखपुर-आयोध्याधाम
बस्ती-डुमरियागंज-बहराइच
देवरिया-महुआडीह-हाटा-देवरिया-लखनऊ
देवरिया-गौरीबाजार-हाटा-देवरिया-प्रयागराज
देवरिया-रुद्रपुर-नईबाजार-कानपुर
देवरिया-मथुरा
चुराया-मेहरौना-लखनऊ
महराजगंज-पनियरा-मेंहदावल-अयोध्या
महराजगंज-फरेन्दा-मेंहदावल-अयोध्या
महराजगंज-सिसवा-घुघली-अयोध्या
अलीगढ़वा-सिद्धार्थनगर-बासी-अकबरपुर
सिद्धार्थनगर-बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें