फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सप्तक्रांति के पेंट्रीकार संचालक को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसीआर विजिलेंस ने पेंट्रीकार में 39 यात्रियों को बेटिकट सफर करते पकड़ा था
विज्ञापन

गोरखपुर। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में बिना टिकट 39 यात्रियों के पकड़े जाने पर रेल प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू की है। यात्रियों से रुपये लेकर उन्हें यात्रा कराने के मामले में रेलवे ने पेंट्रीकार संचालक को नोटिस जारी किया है। विजिलेंस के साथ ही आरपीएफ को निर्देश दिए गए हैं कि लगातार अभियान चलाकर पेंट्रीकार चेक कराएं और अगर उसमें यात्री बैठे मिलते हैं तो उनके साथ ही संबंधित मैनेजर का भी चालान करें।
विज्ञापन


शुक्रवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस में ईसी रेलवे की विजिलेंस की टीम ने पेंट्रीकार में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 39 यात्रियों को पकड़ा और गोरखपुर में उतार लिया। टीम कप्तानगंज स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी और किसी को शक न हो इसलिए बार-बार यात्री बनकर पेंट्रीकार में आ जा रहे थे। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने से कुछ समय पहले टीम ने पेंट्रीकार का दरवाजा बंद कर दिया। ट्रेन जैसे ही गोरखपुर पहुंची तो पहले से ही जंक्शन पर मौजूद आरपीएफ की फोर्स ने उन्हें नीचे उतार लिया। पूछताछ में पकड़े गए यात्रियों ने 1000 से 1500 रुपये लेने की बात कही थी। इस मामले में नोटिस जारी कर पेंट्रीकार संचालक से जवाब मांगा गया है कि गलत तरीके से यात्रा कराने के लिए क्यों न उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए। जवाब संतोषजनक न मिलने पर पेंट्रीकार संचालक का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें