फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोलघर में नो पार्किंग बोर्ड उखाड़े, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग में जाने की जगह सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करते हैं लोग
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम ने गोलघर मुख्य मार्ग और बेतियाहाता चौक से छात्रसंघ चौराहा तक की सड़क को नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित किया है, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके। उल्लंघन करने वालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने बलदेव प्लाजा के सामने बोर्ड भी लगाया था, लेकिन रविवार रात अज्ञात लोगों ने इसे उखाड़ फेंक दिया। इसे लेकर निगम ने पुलिस से भी शिकायत की है।
नगर निगम की ओर से तैयार की गई मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करने के बजाय लोग बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करते हैं। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग के उपयोग और पार्किंग शुल्क के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्स बैनर लगाए जाएंगे। साथ ही सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने पुलिस से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंकार सिंह ने कहा कि जनता को पार्किंग सुविधा का सही तरीके से उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा और यातायात नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें