फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से होगा निपुण असेसमेंट टेस्ट, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालय के छात्रों का निपुण असेसमेंट टेस्ट 2024 का आयोजन 27 और 28 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले के 2520 विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी ने परीक्षा की सुचारू व्यवस्था और निगरानी के लिए विकास खंड स्तर पर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। प्रत्येक विद्यालय में निरीक्षण के लिए परिवेक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा सुबह 9:30 से प्रारंभ होगी। विद्यार्थियों को ओएमआर शीट के माध्यम से उत्तर देना होगा। कक्षा एक से तीन के छात्रों के लिए प्रश्न शिक्षक की ओर से मौखिक रूप से पूछे जाएंगे। उत्तर सही होने पर शिक्षक ओएमआर शीट पर गोले को काला करेंगे। वहीं, कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राएं प्रश्नों के उत्तर खुद भरेंगे। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी परीक्षा का सफल आयोजन किया गया था। इस बार इसे और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें