फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवजात की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस की जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा के हाटा बाजार में शुक्रवार सुबह नवजात बच्चे के शव को नोच रहे थे कुत्ते
विज्ञापन

गगहा। थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे मिले नवजात शिशु के शव की शिनाख्त 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस को अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है जो नवजात के बारे में जानकारी दे सके। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
हाटा बाजार में सर्विस लेन किनारे नाले पर शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिला था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी कैमरे के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर नवजात की पहचान का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात शिशु के शव को यहां किसने छोड़ा। पुलिस का कहना है कि जब तक कोई वादी नहीं मिलता तब तक जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी साउथ जीतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। कोई भी वादी बनकर तहरीर देता है तो केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कानूनी प्रावधानों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर पुलिस वादी बनकर केस दर्ज करा सकती है।
विज्ञापन


भोपा बाजार चौराहे पर पुलिस को मिली लावारिस बच्ची
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर शनिवार को पुलिस को एक छह वर्ष मासूम बच्ची रोते हुए मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पहचान नंदनी और पिता का नाम गौतम और दादा का नाम लालू बताया। हालांकि वह अपना पता नहीं बता सकी है। लिहाजा पुलिस ने बच्ची को अपनी अभिरक्षा में रखकर सोशल मीडिया के जरिये परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें