फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिव्यनगर में बनेगा नया बिजली उपकेंद्र, 10 हजार घरों को बेहतर बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनेस प्लान-2025-26 के तहत 10 एमबीए क्षमका का नया बिजली उपकेंद्र के मिला बजट
विज्ञापन


गोरखपुर। बिजली निगम दिव्यनगर कॉलोनी में बिजली का नया उपकेंद्र बनाएगा है। इस उपकेंद्र की क्षमता 10 एमबीए होगी। इसके लिए बिजनेस प्लान-2025-26 के तहत 17.42 करोड़ का बजट मंजूर हो गया है। इसके बनने से क्षेत्र के 10 हजार घरों में फाल्ट और ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी।
बिजली निगम के प्रस्ताव के मुताबिक, कुनराघाट के हनुमान मंदिर स्थित नहर रोड के पास जमीन चिन्हित कर ली गई है। इस उपकेंद्र में पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस उपकेंद्र के निर्माण में 17.42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही नया उपकेंद्र बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोहद्दीपुर पुराने बिजली उपकेंद्र का भार कम करने के लिए बिजली निगम ने दिव्यनगर में नया उपकेंद्र बनाने का निर्णय लिया था। लेकिन कुछ अड़चनों के चलते यह कार्य अधर में लटका था। अब नया उपकेंद्र बनाने का रास्ता साफ हो गया है। दिव्यनगर नए बिजली घर के लिए बिजली निगम ने जमीन चिन्हित कर ली गई है। नया उपकेंद्र बन जाने से इलाके के 10 हजार उपभाेक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
दिव्यनगर में नया बिजली उपकेंद्र बनाने के लिए पर्याप्त जमीन मिल चुकी है। उपकेंद्र की क्षमता 10 एमबीए की होगी। इस बिजली उपकेंद्र के बन जाने से फाल्ट और ओवरलोडिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
-सतीश कुमार जायसवाल, अधिशासी अभियंता- मोहद्दीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें