फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 36 चौकियों पर नए प्रभारी को मिली तैनाती, दो हटाए गए

Fri, 15 Nov 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने जिले की 36 पुलिस चौकियों पर बुधवार की देर रात नए प्रभारी की नियुक्ति की। इनमें 25 दारोगा को दूसरी चौकी पर भेजने के साथ ही दो को हटाया गया है। शेष चौकियों पर पुलिस लाइंस व थाने में तैनात दारोगा को भेजा गया है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग काॅलेज चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह को एसएसपी ने लाइनहाजिर किया है।आजाद चौक पुलिस चौकी के प्रभारी रहे विशाल शुक्ला के रामगढ़ताल थाने भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात रुपेश पाल को फर्टिलाइजर, खोराबार थाने में तैनात लक्ष्मीनारायण को बरदगवा, पिपराइच में तैनात विनय सिंह को जगल छत्रधारी पुलिस चौकी, बड़हलगंज में तैनात रविकांत निगम को होमियापैथ काॅलेज चौकी, पुलिस लाइंस में तैनात विजय गौड़ को इंजीनियरिंग काॅलेज चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें