फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोहद्दीपुर में बना नया फीडर, अब बिजली कटौती से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
विज्ञापन

तेज हवा के कारण बुधवार को शहर में बिजली की आंख-मिचौली चलती रही, जिससे शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच मोहद्दीपुर क्षेत्र में नया फीडर बनाने का काम पूरा हो गया, जबकि पादरी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली कटती रही। लोगों की शिकायतों के बावजूद भी आपूर्ति शुरू होने में देरी हुई, क्योंकि तेज हवा से कई क्षेत्रों में बिजली के ढीले तार आपस में सट जा रहे थे।

विद्युत उपकेंद्र मोहद्हीपुर में बिजली का नार्थ 2 फीडर बनाने के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन लिया गया था। इस दौरान मोहद्दीपुर सहित बिछिया क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गर्मी से परेशान होना पड़ा। हालांकि, दोपहर 3 बजे से पहले नार्थ-2 फीडर बनकर तैयार हो गया तो लोगों को तसल्ली मिली कि अब फीडर बनाने के लिए बिजली नहीं कटेगी और दो फीडरों में लोड बंटने के कारण ट्रिपिंग कम होगी। नार्थ फीडर पर 300 एंपीयर लोड था, जिसमें 100 एंपीयर लोड नए बने नार्थ -2 फीडर को दे दिया गया। नार्थ फीडर पर अधिक उपभोक्ता होने के कारण एक क्षेत्र में बिजली का फॉल्ट होता था तो लाइन जोड़ने के लिए पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

वहीं फीडर संबंधी कार्याें के लिए तारामंडल विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर सुबह 10:00 बजे से 04:00 बिजली आपूर्ति नहीं मिली। इस दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, जीडीए ऑफिस के सामने, तारामंडल,दाउदपुर ,नहर रोड ,विवेकपुरम,जीडीए ऑफिस के सामने ,गौतमविहार क्षेत्र के लोग गर्मी से परेशान होते रहे।
तेज हवा से तीन फीडर की कटी थी बिजली
शहर में तेज हवा चलने के कारण भी बिजली कटती रही। बुधवार दोपहर 2 बजे पादरी बाजार, मैत्रीपुरम एवं पप्पू कटरा फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। इस दौरान करीब 2000 उपभोक्ताओं को गर्मी से परेशान होना पड़ा। यह कटौती बिना सूचना के हुई थी। इस कारण लोग दिन भर आपूर्ति के संबंध में बिजली कार्यालय में फोन लगाते रहे। शाम 4 बजे हवा शांत हुई तो आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

-

कोट-
मोहद्दीपुर क्षेत्र में बुधवार को नार्थ -दो फीडर का काम पूरा हो गया, जबकि तारामंडल क्षेत्र में भी फीडर संबंधी कार्यांं के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। एक सप्ताह में शहर में चार और नए फीडर बन जाएंगे तो आपूर्ति और बेहतर हो जाएगी।
एलबी सिंह, अधीक्षण अभियंता, शहर
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें