फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आईएमए की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, दिलाया समस्या में सहयोग का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, डॉ. प्रतिभा गुप्ता बनीं अध्यक्ष
विज्ञापन

25 दिसंबर को कराया गया था चुनाव, चार पदों के लिए हुआ था मतदान

गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सीतापुर आई हॉस्पिटल में बुधवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नगर निगम से संबंधित किसी भी समस्या में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विशेष अतिथि विधायक डॉ. असीम कुमार, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके जायसवाल, रेलवे हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. बीएन चौधरी और पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. स्मिता जायसवाल भी उपस्थित रही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा गुप्ता और सचिव डॉ. वाई. सिंह ने संगठन के पंजीकरण को एक वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष करने और आईएमए ब्लड बैंक की स्थापना का भरोसा दिलाया। साथ ही आईएमए भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण कराने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि संगठन हर सदस्य के साथ खड़ा रहेगा और चिकित्सा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा। आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष शंकर रे ने बताया कि 25 दिसंबर को चुनाव कराया गया था। चुनाव में चार पदों के लिए मतदान हुआ था जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए।
विज्ञापन


आईएमए की नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष: डॉ. प्रतिभा गुप्ता
सचिव: डॉ. वाई सिंह
प्रेसिडेंट इलेक्ट : डॉ. आरपी शुक्ला
कोषाध्यक्ष : डॉ. आर गगन गुप्ता
मीडिया प्रभारी : डॉ. संतोष शंकर रे
साइंटिफिक सेक्रेटरी : डॉ. प्रकाश चंद्र शाही
स्पोर्ट्स सेक्रेटरी : डॉ. शांतनु पी. अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें