फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनईआर के नवागत पीसीसीएम ने संभाला पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का पदभार शुक्रवार को प्रकाश चंद्र जायसवाल ने ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व प्रकाश चंद्र जायसवाल पूर्वोत्तर रेलवे में ही मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, दावा के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

नवागत प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा हासिल की और संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा से चयनित होकर भारतीय रेल यातायात सेवा के 1996 बैच के माध्यम से रेल सेवा में आए। पहली नियुक्ति वाराणसी मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर हुई। इसके बाद कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभाला। 2019 से 2024 तक लगभग 05 वर्षों तक प्रतिनियुक्ति पर रेल विकास निगम लिमिटेड में महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया। रेल सेवा में लगभग 28 वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें