फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भतीजे ने चाकू घोपकर चाचा को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार थाना क्षेत्र की घटना, भतीजे को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन


महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के जंगल अखलास कुंअर (ककराखोर) में भतीजे रितेश ने मामूली विवाद में चाचा बालकिशुन प्रसाद (45) के पेट में चाकू घोप दिया। घायलावस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी कौशल्या देवी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने रितेश को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बालकिशुन प्रसाद की रविवार रात में अपनी मां से कहासुनी हुई थी। इस बीच पहुंचे भतीजा रितेश से भी विवाद हो गया। परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। सोमवार दोपहर में एक बजे रितेश गांव के बाहर बगीचे में बैठा था। उसी दौरान बालकिशुन भी पहुंच गया। रात की बात को लेकर वहां दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई और मामला बढ़ गया। इसी बीच रितेश ने पास में रखा चाकू निकालकर चाचा के पेट में घोप दिया। बेलीपार एसओ विशाल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें