फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने हॉक स्पोर्ट्स को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही में चल रहे यूनिटी सुपर सीरीज अंडर- 16 प्रतियोगिता में शुक्रवार को हॉक स्पोर्ट्स और नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। अंकित कुशवाहा की शानदार गेंदबाजी के बल पर नीना थापा एकेडमी ने 35 रनों से जीत दर्ज करते हए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन



हॉक स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर नीना थापा एकेडमी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नीना थापा की टीम 25.1 ओवरों में 128 रनों पर सिमट गई। सत्यम सिंह ने 36 रन, पूजा कुमारी ने 22 व कप्तान प्रतीक कुमार ने 15 रन बनाए। हॉक स्पोर्ट्स के अमन यादव ने 5 विकेट, पार्थ यादव ने 2, ऋषभ शर्मा और अनमोल सिंह ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम 21.1 ओवरों में 93 रनों पर ही सिमट गई। इसमें कप्तान ऋषभ शर्मा व आयुष शर्मा ने 18-18 रन बनाए। नीना थापा एकेडमी की तरफ से अंकित राजभर ने 4 विकेट चटकाए। अनूप कुशवाहा ने 3 व आरुष कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किया। अंकित राजभर को धारदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें