फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छठ पूजा के लिए रामघाट समेत छह जगह लगी एनडीआरएफ-एसडीआरएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए आपदा विभाग ने तैयार किया माइक्रो प्लान
विज्ञापन

गोरखपुर। छठ महापर्व को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। डीएम के निर्देश पर सभी राहत व बचाव एजेंसियों को संवेदनशील घाटों पर तैनात किया गया है।
एनडीआरएफ 11वीं वाहिनी की दो टीमें रामघाट, राजघाट, बाघागाड़ा, हनुमानगढ़ी, तकियाघाट और डोमिनगढ़ में मोटरबोट व डीप डाइवर्स सहित तैनात किया गया है। वहीं एसडीआरएफ की टीम महेसरा पुल, भीम सरोवर (गुरु गोरखनाथ मंदिर), मानसरोवर अंधियारी बाग, सूरजकुंड व सिरसिया भटहट में तैनात रहेंगी। पीएसी फ्लड कंपनी 36वीं वाहिनी वाराणसी की दो प्लाटून में से एक रामगढ़ताल पर, दूसरी सहजनवां क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नागरिक सुरक्षा कोर शहरी क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन में सहयोग करेंगे। जिले के विभिन्न ताल-तालाबों व पोखरों पर 200 प्रशिक्षित स्वयंसेवक आपदा मित्र/सखी तैनात रहेंगे। वहीं 240 नाविक व 143 गोताखोरों को लाइफ जैकेट, बॉय रिंग व प्राथमिक उपचार किट वितरित कर घाटों पर लगाए गए हैं। एडीएम वित्त-राजस्व की निगरानी में आपातकालीन कक्ष स्थापित किया गया है। सभी उप जिलाधिकारियों की टीम शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बने छठ घाटों का निरीक्षण कर बेरिकेडिंग, सफाई व बिजली आपूर्ति की समीक्षा कर रहे हैं।

इन नंबर पर ले सकते हैं मदद
जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि आकस्मिक स्थिति में लोग 0551-2201776 व 9454416252 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें