फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय : पांचवें दिन भी नहीं लगा छात्र का सुराग, अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों और स्टाफ से की पूछताछ
विज्ञापन

भरोहिया। पीपीगंज क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का कक्षा 9 का छात्र नीरज कुमार पांच दिन बाद भी रहस्यमय तरीके से लापता है। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना से परिजन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में चिंता और नाराजगी है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरेली गांव निवासी नीरज अपने बड़े भाई ओमनाथ के साथ विद्यालय के शिवालिक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। बीते रविवार को रात लगभग 2 बजे वह अचानक हॉस्टल से गायब हो गया। बताया गया कि वह एक छात्र का बैग और दूसरे का मोबाइल लेकर बाहर निकला और फिर नहीं लौटा। सोमवार सुबह जब दादा जयनारायण बच्चों से मिलने पहुंचे तो नीरज के गायब होने की जानकारी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रशासन को भी छात्र की गुमशुदगी की कोई जानकारी नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाचार्य रविभूषण पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धारा में केस दर्ज कर लिया। नायब तहसीलदार हंसराज ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों और स्टाफ से पूछताछ की और इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि हॉस्टल परिसर में कोई भी सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है। तीन साल पहले लगाया गया एक कैमरा भी अब गायब है। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर केवल एक होमगार्ड की तैनाती थी, बावजूद इसके रात 2 बजे छात्र के लापता होने की भनक तक किसी को नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। परिजनों से भी लगातार संपर्क बना हुआ है। वहीं, कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा में पाई गई सभी खामियों को जल्द दूर किया जाएगा। लापता छात्र का अब तक कोई सुराग न मिलने से परिवार व्याकुल है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन और पुलिस की लापरवाही से बच्चे की सुरक्षा दांव पर है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नीरज नहीं मिला तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें