फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 31 अगस्त व सात सितंबर को निरस्त रहेती नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उमरिया स्टेशन एवं पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के दमोह स्टेशन पर नाॅन इंटरलाॅक कार्य कराने का निर्णय लिया है। इसके चलते दुर्ग से 29 अगस्त एवं पांच सितंबर को चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा साप्ताहिक एक्सप्रेस और नौतनवा से 31 अगस्त एवं सात सितंबर को चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा बरौनी से 27 अगस्त से चार सितंबर तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस और गोंडिया से 27 अगस्त से चार सितंबर तक चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग उसलापुर-कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

सात सितंबर से चलेगी गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस त्यौहार स्पेशल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार स्पेशल को 13 फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से 6 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार तथा बांद्रा टर्मिनस से 7 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।

05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस त्यौहार स्पेशल गोरखपुर से सुबह 9.30 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गाेंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी दूसरे दिन कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, बलसाड, वापी, पालघर, बोरीवली से छूटकर बांद्रा टर्मिनस शाम छह बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से रात 9.15 बजे चलेगी और तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एलएसएलआरडी का एक, जनरेटर सह लगेज यान का एक तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें