फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिवाली में सरसों और तिल के तेल का बाजार मंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली अब एक सप्ताह ही दूर है, ऐसे में सरसों व तिल के तेल का बाजार मंदा है। एक सप्ताह के भीतर इनमें आठ से 10 रुपये की गिरावट आई है। महेवा मंडी के व्यापारी बताते हैं कि पर्याप्त मात्रा से अधिक माल थोक व्यापारियों के पास है जिसे बेचने के लिए दाम कम हुआ है। बहुत से फुटकर व्यापारी दो सप्ताह पहले ही मंडी से तेल मंगा चुके हैं। अब दिवाली तक दाम में नाम मात्र की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं चना व अरहर के दाल भी 15 रुपये कम हुआ है। दिवाली तक कुल कारोबार लगभग सौ करोड़ का हो सकता है।
विज्ञापन


महेवा मंडी के तेल के व्यापारी पवन सिंहानियां बताते हैं कि सरसों का तेल मंडी में 152 रुपया किलो है। जबकि बाजार में 180 बिक रहा है। वहीं तिल का तेल 100 से 200 रुपया लीटर है, बाजार में 150 से 250 रुपया लीटर बिक रहा है। सोयाबीन तेल 136 रुपया लीटर मंडी में है। बाजार में लगभग 180 रुपया बिक रहा है। इसमें आठ से 10 रुपये की गिरावट एक सप्ताह में आई है। संजय सिंहानियां ने बताया कि अरहर व चने की दाल में विगत एक सप्ताह से 15 रुपये की गिरावट आई है। कारण यह है कि नई फसल के आ जाने से माल भरपूर हो गया है। इससे कीमत कम हुई है। चना दाल 95 रुपया किलो हो गया है। जबकि बाजार में 130 रुपया किलो लगभग बिक रहा है। अरहर की दाल मंडी में 140 व बाजार में लगभग 180 रुपया किलो है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें