फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना हत्याकांड : दो संदिग्धों को पुलिस ने छोड़ा, एक और को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की तीन टीमें पूछताछ में जुटीं, हत्या की वजह जानने की कोशिश
विज्ञापन

पूछताछ से बचने के लिए कई युवक गांव छोड़कर भागे
कौड़ीराम। बांसगांव थाना क्षेत्र के गोड़सरी गांव में 15 अक्तूबर की रात मुन्ना की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब तेज हो गई है। पहले हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों को घंटों पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है। जबकि एक और युवक को शुक्रवार देर शाम पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की तीन टीमें गांव में डेरा डालकर चौराहे पर लोगों से लेकर पड़ोसियों से पूछताछ कर रही हैं। वहीं पूछताछ से बचने के लिए कई युवक गांव छोड़कर भाग गए हैं।
हत्या के करीब दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि एक नए संदिग्ध को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश, पुरानी दुश्मनी या किसी लेनदेन का विवाद तो नहीं है। पुलिस की टीमें गांव से लेकर जूस का ठेला लगाने वाले स्थान के आसपास रहने वाले लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। घटना की रात गांव के लोगों की गतिविधियों और मोबाइल लोकेशन को खंगाला जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मृतक के घर के आसपास रहने वाले कई लोगों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

गांव में पुलिस की बढ़ी हलचल और लगातार हो रही पूछताछ से माहौल तनावपूर्ण है। बताया जा रहा है कि कई युवक पुलिस पूछताछ से बचने के लिए गांव छोड़कर चले गए हैं। वहीं उनके परिवारजन भी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की निगाहें तीसरे संदिग्ध और उसके संपर्क में रहे लोगों पर टिकी हैं। गांव में दिन-रात पुलिस की गश्त जारी है और जांच का दायरा अब मृतक के जानने वालों और रिश्तेदारों तक बढ़ा दिया गया है। ग्रामीणों के बीच डर और सन्नाटा है, जबकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुन्ना हत्याकांड की गुत्थी सुलझ जाएगी।
विज्ञापन


कोट
हत्या के हर पहलू पर जांच चल रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं जिन पर काम किया जा रहा है। बहुत जल्द वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
- अनुज कुमार सिंह, सीओ बांसगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें