फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए दो कंपनियों को जमीन देगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम सदन से मिल चुकी है स्वीकृति
विज्ञापन

शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ई वाहनों को दिया जा रहा है बढ़ावा
गोरखपुर। शहर को प्रदूषण मुक्त और हरित परिवहन की दिशा में अग्रसर करने के लिए नगर निगम गोरखपुर अब इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क विकसित करने जा रहा है। इसके तहत शहर में करीब 20 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
नगर निगम के अनुसार, ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए आवेदन टाटा और निटकाॅन कंपनियों की ओर से आए थे। इस परियोजना के लिए दोनों कंपनियों को भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके बदले वे प्रति यूनिट बिजली के हिसाब से एक रुपये का भुगतान नगर निगम को करेंगी। नगर निगम सदन से इस प्रस्ताव को स्वीकृति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और फोर व्हीलर की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने तीन प्रमुख मार्गों नौसड़ से एयरपोर्ट, मोहद्दीपुर से महेसरा और असुरन से गुलरिहा रोड पर इन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की योजना बनाई है। केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत देशभर में 2,000 करोड़ रुपये की लागत से 72,000 सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। गोरखपुर में प्रस्तावित यह परियोजना उसी योजना का हिस्सा है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इसलिए ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें