फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम : रोबोट से होगी शहर के नालों के कलवर्ट की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम दो करोड़ रुपये से खरीदेगा रोबोट
विज्ञापन


नाले का बहाव रोककर कम समय में कर देगा सफाई
प्रदेश के किसी नगर निगम में नहीं है यह रोबोट
गोरखपुर। नगर निगम अब शहर के नालों और कलवर्ट की सफाई के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम ने एक विशेष सफाई रोबोट खरीदने की तैयारी की है। इस रोबोट की मदद से नालों में जमी गंदगी और रुकावट को तेजी से साफ किया जा सकेगा।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह रोबोट नालों के बहाव को कुछ समय के लिए रोककर कम समय में सफाई का कार्य पूरा कर देगा। इससे नालों के कलवर्ट में जमी सिल्ट, प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरे को आसानी से हटाया जा सकेगा। यह तकनीक न केवल सफाई प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाएगी बल्कि निगम कर्मियों को गंदे और जोखिमपूर्ण वातावरण में उतरने की आवश्यकता भी समाप्त करेगी।
विज्ञापन

नगर निगम प्रदेश का पहला ऐसा निकाय बनने जा रहा है जो नालों के कलवर्ट की सफाई में रोबोटिक तकनीक का उपयोग करेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता दोनों बढ़ेंगी। साथ ही मानसून के समय नालों में जलभराव की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मुंबई से सीखेंगे संचालन तकनीक
रोबोट के संचालन और रखरखाव को समझने के लिए नगर निगम के अधिकारी जल्द ही मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का दौरा करेंगे। मुंबई में पहले से ऐसे उन्नत सफाई उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। वहां के अनुभव से गोरखपुर के अधिकारी इस तकनीक के स्थानीय प्रयोग की रूपरेखा तय करेंगे। सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह ने कहा कि रोबोट की खरीद प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और परीक्षण के बाद इसे प्रमुख नालों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें