गोरखपुर। मध्य रेलवे के कसारा स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म सं. एक एवं तीन के विस्तार के लिए प्री-नाॅन इंटरलाॅक एवं नाॅन इंटरलाॅक कार्य किया जाना है। इसके चलते गोरखपुर से 19 अक्तूबर को चलने वाली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट देर से चलेगी। 20 अक्तूबर को चलने वाली गोदान एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से एक घंटे देर से चलाई जाएगी। इसके अलावा गोरखपुर से 19 अक्तूबर को चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस जलगांव-नन्दूरबार-भेस्तान-वसई रोड स्टेशन से गुजरेगी। इस ट्रेन का पचोरा जं., चालीसगांव, नादगांव, मनमाड, लासलगांव, नासिक रोड, ईगतपुरी स्टेशनों पर स्टॉपेज नहीं रहेगा। काशी एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से ही चलाई जाएगी।