फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एई और जेई होंगे निलंबित, ठेकेदार पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
दिग्विजयनगर में उखड़ी सड़क का निरीक्षण करते नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान और पार्षद ऋषि
विज्ञापन
गोरखपुर। वार्ड नंबर-16 दिग्विजयनगर में आठ माह पहले बनी सड़क को ठेकेदार के खोदने के मामले में सख्ती शुरू हो गई है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सहायक अभियंता शैलेष कुमार और अवर अभियंता राजकुमार को निलंबित करने की तैयारी कर रहे हैं। उनको नोटिस भी जारी किया गया है। दोनों से पांच दिन में जवाब मांगे गए हैं। इधर, अधिशासी अभियंता अमरनाथ और अवर अभियंता विवेकानंद को भी नोटिस जारी किया गया है। इधर, ठेकेदार पर भी एफआईआर और फर्म को काली सूची में डालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता संजय चौहान ने वार्ड में विनोद शाह के मकान से बलवंत के मकान तक तोड़ी गई सीसी सड़क का निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि सड़क में जल निगम सीवर लाइन डाल रहा है लेकिन अगस्त में बारिश के कारण काम बंद कर दिया था। बारिश के बाद हाउस कनेक्शन का वादा किया गया था। कहा कि सड़क ऐसी हालत में नहीं थी कि उसे तोड़ी जाए। दोबारा टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने सड़क बनवाने के लिए उसे उखड़वा दिया। शाम को मुख्य अभियंता ने नगर आयुक्त को रिपोर्ट सौंप दी।

दूसरी नाली का नहीं था औचित्य

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि एक ओर बड़ी नाली थी लेकिन ठेकेदार ने जबरन सिर्फ चार मीटर चौड़ी सड़क पर दूसरे तरफ भी नाली बना दी। मुख्य अभियंता ने स्वीकार किया कि नई नाली बनाने का औचित्य नहीं था। मुख्य अभियंता के साथ पार्षद ऋषि मोहन वर्मा भी मौजूद रहे। लोगों ने मांग की कि तोड़ी गई सड़क का तत्काल निर्माण शुरू कराया जाए। मुख्य अभियंता ने वार्ड नंबर 74 संत झूलेलाल नगर के ट्रासंफाॅर्मर से कुंज बिहारी (245 मीटर) के आवास तक त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए टेंडर की गई सड़क का भी मुआयना किया। इसमें यह बात भी सामने आई कि जब सड़क का प्रस्ताव दिया गया तब वार्ड के जेई राजकुमार थे, बाद में उन्हें हटाकर विवेकानंद को दिया गया। काम का टेंडर अम्बुजा कंस्ट्रक्शन के प्रवीन उपाध्याय को मिला था लेकिन उन्होंने काम किसी पार्षद के पुत्र को सौंपा था। सभी तथ्य सामने आने के बाद भी किस पर और क्या एक्शन लिया जाए, दिन भर मंथन चला। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि इस लापरवाही में शामिल अभियंता और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


भुगतान भी नहीं मिला

24 दिसंबर 2022 विनोद शाह के मकान से बलवंत के मकान तक सीसी सड़क बनाने का ठेका मेसर्स जितेंद्र सिंह कांट्रेक्टर को मिला था। लेकिन निगम सदन में पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने समय सीमा खत्म होने के बाद भी सड़क बन बनाए जाने का मुद्दा उठाया जिस पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किए जाने का निर्णय लिया गया। हंगामे के बाद ठेकेदार ने फरवरी 2024 में 13 लाख रुपये की 120 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण पूरा कर दिया। लेकिन अब तक जितेंद्र सिंह को भुगतान भी नहीं मिला है। इसी सड़क का दोबारा टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने सड़क बनवाने के लिए उसे उखड़वा दिया।

वर्जन
सड़क का प्रस्ताव तैयार करने वाले जेई राजकुमार और एई शैलेष कुमार को सस्पेंड किया जाएगा। इसके लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। एक्सईएन अमरनाथ और जेई विवेकानंद को भी नोटिस जारी किया गया है। दिग्विजयनाथ वार्ड में पहली बार बनी सड़क का भुगतान भी नहीं हुआ है। मामले में वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है। ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ उसकी फर्म को काली सूची में डालने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें