फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड: जान बचाने के लिए जूझती रही पूनम... हाथ की कलाई झूल गई थी, खौफ बयां कर रही संघर्ष की कहानी

Mon, 31 Mar 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

गांव में दिन भर पूनम व संजय के संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। गांव की सोना देवी ने बताया कि पूनम और संजय के बीच पहले बहुत अच्छे संबंध थे। संजय हमेशा घर पर आता जाता था। इधर, कुछ महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। किसमती देवी ने बताया कि पहली बार ऐसी घटना गांव में हुई है।
विज्ञापन
1 of 9
मृतक मां और बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव में घटना वाली रात पूनम व अनुष्का (मां-बेटी) ने जान बचाने के लिए हमलावरों से संघर्ष काफी संघर्ष किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां-बेटी के सिर और हाथ पर सात जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। हमले में पूनम की तो हाथ की कलाई ही झूल गई थी।

इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जान बचाने के लिए हमलावरों से वह काफी देर तक संघर्ष किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़ासे जैसे हथियार का जिक्र किया गया है। हमले से बचने के लिए मां-बेटी ने हाथ आगे बढ़ाकर रोकने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

2 of 9
गोरखपुर दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
लेकिन हमलावरों के आगे दोनों बेबस हो गईं। घटना के समय बगल के कमरे में खुशबू मौजूद थी। उसका दरवाजा आरोपियों ने बाहर से बंद कर दिया था। खुशबू ने बताया कि मां पूनम और छोटी बहन अनुष्का की देर रात तेज-तेज चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया। शोर मचाया लेकिन किसी ने नहीं सुना। इस दौरान गांव के संजय, उसके पिता और भाई की आवाज सुनाई दी थी। जब मैंने कॉल कर बुआ को सूचना दी तब आरोपी बोले कि जल्दी से काटकर भाग चलो।
विज्ञापन

3 of 9
मृतक पूनम की बेटी खुश्बू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि मां ने कई जगहों से संजय को समूह से रुपये निकालकर दिए थे। इसको लेकर दिसंबर 2024 में दोनों के बीच विवाद हुआ था। रुपये मांगने से नाराज संजय ने मां को पीटा भी था। आरोप लगाया कि थाने पर तहरीर देने पर चौरीचौरा पुलिस ने आरोपी की मदद करते हुए डरा धमका कर सुलह करा दिया था।

मां खेती किसानी और बकरी पालन कर किसी तरह घर चलाती थी। इसलिए विरोध नहीं कर सकी। इधर, पूनम के ससुर रामजी का आरोप है कि पूर्व में बहू ने तहरीर दी थी, तब पुलिस ने कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं होती।

4 of 9
चौरीचौरा के विधायक सरवन निषाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में पूनम व संजय के संबंध की होती रही चर्चा
गांव में दिन भर पूनम व संजय के संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। गांव की सोना देवी ने बताया कि पूनम और संजय के बीच पहले बहुत अच्छे संबंध थे। संजय हमेशा घर पर आता जाता था। इधर, कुछ महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

किसमती देवी ने बताया कि पहली बार ऐसी घटना गांव में हुई है। शव देखकर तो रूह कांप गई। सुनील निषाद ने कहा कि बहुत ही निर्मम घटना है। जो भी आरोपी है, उनपर सख्त कार्रवाई पुलिस को करनी चाहिए। कुछ लोगों ने ये भी बताया कि पति की मौत के बाद से ही संजय और पूनम में गहरी दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 9
घटनास्थल की जांच करने पहुंचे एसएसपी व अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम की मौत होने तक रुके थे हमलावर
गांव में इस बात की चर्चा है कि रात के समय हमला करने वाले आरोपी बहुत गुस्से में थे। जब तक पूनम की मौत नहीं हो गई, तब तक उसपर हमला करते रहे। सांसें बंद होने की तसल्ली के बाद ही हमलावर वहां से भागे।

संजय की 13 साल पहले हुई थी शादी
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी संजय की शादी 13 साल पूर्व में हुई थी। उसके तीन बच्चे एक बेटी और दो बेटे हैं। वहीं आरोपी संजय बार-बार यही कह रहा है कि मैंने हत्या नहीं की है। पुलिस इसकी जांच सही तरीके से करे। पूनम का घर गांव से थोड़ा किनारे है, वहां कच्ची शराब भी बिकती है। इसलिए लोग भी गांव के आस-पास मंडराते रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
इसी घर में हुई थी वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना को लेकर उठे सवाल
- पुलिस का खोजी कुत्ता टोनी घटनास्थल से दक्षिण पश्चिम दिशा में 300 मीटर तक गया। वहां पर खून के निशान मिले। वहीं आरोपी युवक के घर खोजी कुत्ता नहीं गया?
- घटनास्थल से पूनम के जेठ और देवर का घर भी बगल में है लेकिन उनको घटना की जानकारी नहीं हो सकी?
- इतनी बड़ी घटना के बाद आरोपी संजय घर पर ही रुका था। अगर प्लानिंग थी तो और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं?
विज्ञापन

7 of 9
विरोध जताते लोग - फोटो : अमर उजाला
परिवार से मिले चौरीचौरा विधायक
चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पूनम की बेटी खुशबू से घटना की पूरी जानकारी ली और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को कहा। साथ ही पूर्व के मामले में सुलहनामा करवाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही।

सुल्तानपुर के सांसद के खिलाफ हुई नारेबाजी
सूचना पर सुल्तानपुर के सपा सांसद राम भुआल अपने सहयोगियों के साथ शाम चार बजे मृतक के परिवार से मिलने गांव में पहुंचे। उन्हें देखते ही ग्रामीण नारेबाजी करने लगे। इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई। सांसद के खिलाफ नारे लगाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें वापस भेज दिया।

8 of 9
घटनास्थल के पास जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों का कहना था कि पहले कभी नहीं आए, हत्या हुई है तो राजनीतिक रोटी सेंकने आए हैं। वहीं चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद का आरोप है कि हत्यारोपी समाजवादी पार्टी का बूथ एजेंट है। वह लोकसभा, विधानसभा चुनाव में एजेंट बनकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करवाता है।
विज्ञापन

9 of 9
घटना के बाद मौके की जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे ने किया दाह संस्कार
घटना के बाद सूचना पर बंगलूरू में कमाने वाला पूनम का बेटा विशाल निषाद शाम को फ्लाइट से गोरखपुर आया। पोस्टमार्टम के बाद पूनम और अनुष्का का शव गांव न ले जाकर पुलिस सीधे घर से एक किमी दूर घाट पर लेकर पहुंची।

विशाल भी एयरपोर्ट से सीधे घाट पर ही पहुंचा। वहां पर उसने मां और बहन का दाह संस्कार किया। इस दौरान वह चिल्ला चिल्ला कर बोल रहा था कि मेरी भी हत्या हो जाएगी। वहां मौजूद विधायक ई. सरवन निषाद और एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने उसे समझाकर शांत करवाया। इस दौरान पूरा गांव उमड़ पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें