गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में देवरिया का भर्ती मंकी पाॅक्स के मरीज के नमूने को सोमवार को दोबार जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजा गया। संक्रमण के कारण मरीज के शरीर पर बने घाव सूख गए हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन और आरएमआरसी की टीम ने जांच करने का फैसला किया है।
संक्रमित युवक का इलाज अभी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। साथ ही मंकी पाॅक्स का मरीज मिलने के बाद पूर्वी यूपी में मंकी पाॅक्स का खतरा अब बना हुआ है। मंकी पाॅक्स से संक्रमित मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 23 अप्रैल को सऊदी अरब में उसकी पहली बार जांच के लिए नमूना लिया गया था। इसके बाद घर आने के बाद 30 अप्रैल से उसे मेडिकल कॉलेज के पुराने इंसेफेलाइटिस भवन के अस्थायी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा गया है। संक्रमित का इलाज कर रहे मेडिसीन के प्रोफेसर डॉ. राजकिशोर सिंह ने बताया कि 10 दिन से उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। बुखार नहीं हो रहा है।