फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाजार में गिरा मोबाइल, दंपती के खाते से रुपये जालसाजों ने निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
उरुवा बाजार। बेलघाट थाना क्षेत्र के दंपती के खाते से जालसाजों ने 59,799 रुपये निकाल लिए। पीड़ित सुभान अली ने बताया कि उनका मोबाइल बाजार में गिर गया था। मोबाइल के जरिये ही जालसाजों ने रुपये निकाले हैं। उन्होंने बैंक और पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रुकुनपुर निवासी सुभान अली ने बताया कि उनका और पत्नी अलीमुन निशा का शाहपुर स्थित यूको बैंक में अलग-अलग खाता है। 27 नवंबर को उरुवा बाजार में उनका मोबाइल फोन गिर गया था। बृहस्पतिवार को बैंक में पासबुक प्रिंट करवाया, तब रुपये निकलने की जानकारी हुई। पता चला कि मोबाइल गायब होने के कुछ दिन बाद खाते से रुपये निकाले जाने लगे। जालसाजों ने कई बार में 59,799 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक और थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें