फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : एमबीबीएस के लिए जिला अस्पताल का लेंगे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की टीम ने लिया जिला व महिला अस्पताल का जायजा
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए अस्पताल की जरूरत पड़ती है। पाठ्यक्रम संचालन के लिए अस्पताल का मानक पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय की टीम ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का दौरा किया। पाठ्यक्रम के संचालन के लिए विश्वविद्यालय जिला अस्पताल का सहयोग लेगा।
एमएमएमयूटी में मेडिकल कॉलेज की शुरूआत एमबीबीएस की 100 सीटों के संचालन से होगी। कॉलेज की स्थापना की नियामक संस्था नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार 100 सीटों के लिए 500 बेड के अस्पताल की आवश्यकता है। जिला व महिला अस्पताल में कुल 600 बेड हैं, इसलिए विश्वविद्यालय की टीम ने इन दोनों अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों से संपर्क किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन मेडिकल कॉलेज की स्थापना की आधिकारिक औपचारिकता पूरी करने में जुट गया है। इसके लिए समन्वयक प्रो. वीके गिरी के देखरेख में टीम प्रस्ताव तैयार कर रही है।
विज्ञापन


तीन जून को प्रबंध बोर्ड की बैठक
मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए पहले प्रस्ताव को प्रबंध बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। तीन जून को बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रबंध बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन नेशनल मेडिकल काउंसिल में एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करेगा।
विज्ञापन


वर्जन...
सीएम से निर्देश मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए तैयारी शुरू हो गई है। एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश के लिए अस्पताल का मानक पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय की टीम ने जिला व महिला चिकित्सालय का दौरा किया है। प्रबंध बोर्ड की स्वीकृति के बाद संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें