फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी की छात्रा ने पाॅवर लिफ्टिंग में जीता रजत पदक

विज्ञापन
पावरलिफ्टिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने पर सेजल गुप्ता को सम्मानित करते
विज्ञापन
गोरखपुर। एमएमएमयूटी की छात्रा सेजल गुप्ता ने राष्ट्रीय पाॅवर लिफ्टिंग (बेंच प्रेस) प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। बुधवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने छात्रा से मुलाकात की। उन्होंने सम्मानित करने के साथ उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर निवासी मोहन कुमार गुप्ता की बेटी सेजल एमएमएमयूटी में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह वास्को डी गामा, गोवा में 14 से 18 अक्तूबर के बीच आयोजित राष्ट्रीय पाॅवर लिफ्टिंग (बेंच प्रेस) प्रतियोगिता में 63 किलोग्राम भार वर्ग जूनियर श्रेणी में 72.5 किलो भार उठा कर पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया है।
सेजल की उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष, मेकेनिकल इंजीनियरिंग प्रो. जीउत सिंह, अध्यक्ष छात्र क्रिया कलाप परिषद प्रो. बीके पांडेय, खेलकूद प्रशिक्षक अरुण कुमार सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें