बेलीपार इलाके में एक 10 वर्षीय किशोर को उसके गांव की ही दो मनबढ़ ऑटो में उठा ले गए। सूनसान जगह पर पीटने के बाद सिगरेट से उसका चेहरा जला दिए। इसके बाद अचेत अवस्था में किशोर को फेंककर भाग गए। किशोर की मां गुड़िया की तहरीर पर बेलीपार थाने में तीन आरोपियों प्रदीप, मंदीप और नागेंद्र के खिलाफ हत्या की कोशिश, अपहरण व मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
बेलीपार पुलिस ने घटना में दो नामजद आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। एक आरोपी ऑटो चालक की तलाश चल रही है। बेलीपार के हरदिया गांव की गुड़िया ने बताया कि 15 मार्च को दिन में 11 बजे बेटे ऋतिक को तीनों आरोपी अपहरण कर एक ऑटो में उठा ले गए। बेटे को बहुत पीटा और उसके चेहरे को भी सिगरेट से जला दिया।
बेटा बेहोश हुआ तो उसे मरा समझकर गांव के पास स्थित बगहा वीर बाबा मंदिर के पास फेंक कर भाग गए। सूचना मिलने पर बेटे को अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज कराया गया। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह का कहना है कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। घटना में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद कर लिया गया है। चालक की तलाश चल रही है।