फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, ठेकेदार पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। क्षेत्र के मुंडापार अचियापार में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में विनोद (48) की मौत हो गई। वह पेशे से मजदूर थे। मामले में उनकी पत्नी ने ठेकेदार पर पिटाई का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विनोद की पत्नी नेहा ने पुलिस को बताया कि महुआपार तेतरिया निवासी ठेकेदार उनके पति को मजदूरी कराने के लिए सिद्धार्थनगर ले गए थे। आरोप है कि बकाया मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने जातिसूचक गाली दी और विनोद से मारपीट की। चोट के बाद 23 अगस्त को टेंपो से घर लाया गया। इसके बाद दो दिन तक उन्होंने प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन लाभ नहीं हुआ। राहत न मिलने पर उन्हें एंबुलेंस से सहजनवां सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विनोद के चार बच्चे हैं, जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें