फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमजी इंटर कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बालिका वर्ग में मैनादेवी इंटर कॉलेज की छात्राएं रहीं विजेता
विज्ञापन

गोरखपुर। मैनादेवी इंटर कॉलेज बिलंदपुर में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयी महानगर तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के बालक वर्ग में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के शूटर 136 अंक अर्जित कर विजेता बने। जबकि बालिका वर्ग में मेजबान मैनादेवी इंटर कॉलेज की छात्राएं विजेता रहीं।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में एमजी कॉलेज के रिदम यादव ने प्रथम, आर्यन निषाद ने द्वितीय और सुशील कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में एमजी के अभिषेक पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मैनादेवी के छात्र दूसरे और एमजी के सर्वेश तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 में महाराणा प्रताप कॉलेज के आनंद प्रथम, एमजी के यशराज द्वितीय और मैनादेवी के शिवांश तृतीय रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमलता ने किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पदक प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल में सत्यवीर यादव, विकास श्रीवास्तव, नूतन और शिवांगी शामिल रहीं। कार्यक्रम में कोच विनय पांडेय और विवेकानंद मिश्र भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें