फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: न दिन में 12 डिग्री लुढ़का पारा, 100 एमएम से अधिक हुई बारिश

Sat, 28 Sep 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेतहाशा गर्मी के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। इससे तीन दिन में अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक का गिरावट दर्ज किया गया है। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग संक्रमण के शिकार हो जा रहे हैं। इसके चलते इधर बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को पूरे दिन झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने शाम तक 100.2 एमएम बारिश दर्ज किया।
विज्ञापन


सितंबर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने से लोग एक पखवारे से उमस भरी गर्मी से परेशान थे। 23 सितंबर को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के साथ पिछले 30 साल में सितंबर में सर्वाधिक था। दूसरे दिन 24 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। हालांकि उसी दिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। बादल छाने के तेज पुरवा हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। इसके चलते 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच कर 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार की शाम से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वह पूरी रात जारी रहा। शुक्रवार को भी पूरे दिन झमाझम बारिश होती रही। मौसम विभाग ने शाम 5 बजे तक 100.2 एमएम बारिश दर्ज किया। वहीं बृहस्पतिवार शाम तक 7.8 एमएम बारिश दर्ज किया गया था। ऐसे में दो दिन में 108 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अभी शनिवार को भी बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


पुरवा हवा का साथ मिला तो झूमकर बरसा हथिया नक्षत्र
सावन और भादो में कम बारिश होने से किसानों में निराशा थी। कुआर में हथिया नक्षत्र के शुरू हुए भी एक सप्ताह हो गया। लेकिन, मौसम की बेरुखी से किसानों के माथे पर शिकन बढ़ा रही थी। ऐसे में दो दिन से मौसम में बदलाव आया। पुरवा हवा का साथ मिलने पर बृहस्पतिवार से ही बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। पूरी रात व दिन में हथिया नक्षत्र में झूम के बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें