फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानसिक मंदित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां इलाके की घटना, ग्रामीणों की पिटाई से एक आरोपी की हालत गंभीर
विज्ञापन

किशोरी को घर से उठा ले गए थे आरोपी, दुष्कर्म के बाद अर्द्धनग्न हाल में छोड़कर भागे
पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज, पुलिस कस्टडी में एक आरोपी का चल रहा इलाज
सहजनवां (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में 15 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार देर शाम युवक उसे घर से उठाकर गांव के सिवान में ले गए। सामूहिक दुष्कर्म कर अर्द्धनग्न हाल में छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। उसकी हालत गंभीर है। बाद में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इधर, पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंकुर और जितेंद्र पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां दो बेटियों के साथ गांव में रहती है। गांव में दो मकान होने की वजह से दोनों पर आना-जाना होता है। 15 वर्षीय छोटी बेटी मानसिक मंदित है। जबकि बड़ी बेटी पढ़ाई करती है। मानसिक मंदित किशोरी अधिकतर नए मकान में रहती है। मंगलवार देर शाम किशोरी की मां पशुओं के लिए चारा लेकर पुराने घर पर गई थी। उनकी बड़ी बेटी कोचिंग चली गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि किशोरी को अकेला देख गांव के ही दो युवक अंकुर व जितेंद्र आए और उसे सिवान में लेकर गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गए। बड़ी बहन कोचिंग से नए घर पर पहुंची तो किशोरी घर में नहीं थी। खोजबीन शुरू की तो करीब दो घंटे बाद वह गांव के बाहर सिवान में अर्धनग्न अवस्था में बेसुध मिली।
परिजन किशोरी को लेकर घर आए तो दुष्कर्म की बात पता चली। इसके बाद ग्रामीण जुट गए और आरोपी अंकुर को गांव में ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने लगे। इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद पहुंची पीआरवी पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल छुड़ाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

..........
वर्जन
पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को ग्रामीणों की पिटाई की वजह से चोट आई है। पुलिस कस्टडी में अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। किशोरी का मेडिकल व अन्य कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें