12वें दिन 22 घंटे रहा ब्लॉक ट्रैक, तीसरी लाइन बिछाने के साथ ही बनाए गए प्वाइंट
आज 40 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी निरस्त
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से तीसरी लाइन और यार्ड रिमॉडलिंग के 12वें दिन बुधवार को 30 ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं 50 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। बृहस्पतिवार को यशवंतपुर और पुणे एक्सप्रेस समेत 40 से अधिक ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
ब्लॉक के दौरान उत्तरी और दक्षिणी लाइन बंद रही। ब्लॉक सुबह 10:40 बजे से शुरू होकर शाम 4:10 बजे तक करीब साढ़े पांच घंटे चला। इस दौरान कौवाबाग अंडरपास के साथ ही धर्मशाला के समीप तीसरी लाइन का काम किया गया। साथ ही प्वाइंट बनाए गए।
ट्रेनों के निरस्त होने से दिल्ली और मुंबई जाने वाली यात्रियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सत्याग्रह, क्लोन स्पेशल और एलटीटी, दून एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। गोरखधाम, वैशाली, संपर्कक्रांति, सप्तक्रांति समेत दिल्ली और मुंबई वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
...............
आज निरस्त रहेंगी ये प्रमुख ट्रेनें
- 15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15082/15081 गोमती नगर-गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस
- 15131/15132 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
- 15211/15212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस
- 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 14009 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस
- 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 12596 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस
- 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस
- 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
- 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस
- 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस
- 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
- 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
- 5045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस
- 15097 भागलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस