फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक : रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा, घंटों देरी से चलीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
काम के चलते देरी से आईं कई ट्रेनें, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

गोरखपुर। रेल प्रशासन की ओर से मेगा ब्लॉक में यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रमुख ट्रेनों के रद्द होने से स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं घंटों देरी से ट्रेनों के चलने से यात्रियों ने परेशानी झेली। इंटरसिटी और गोमतीनगर एक्सप्रेस के बाद रविवार से वंदे भारत भी निरस्त हो गई। इससे लखनऊ जाने वाले यात्री परेशान रहे।
रेलवे प्रशासन की ओर से तीसरी लाइन और यार्ड रिमॉडलिंग के 16वें दिन रविवार को एक्सप्रेस और पैसेंजर समेत 50 से अधिक ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। वैशाली, बिहार संपर्कक्रांति, सप्तक्रांति समेत सभी ट्रेनें चार से पांच घंटे लेट से पहुंचीं।
विज्ञापन

लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे रफी अहमद ने बताया कि रेलवे स्टेशन आकर पता चला कि ज्यादातर ट्रेनें बंद हैं और जो चल भी रही हैं वह भी लेट हैं। अब ट्रेनों के इंतजार करने का कोई फायदा नहीं है। अब रोडवेज बस से लखनऊ जाउंगा। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे रौशन ने बताया कि गोरखधाम पकड़ने के लिए आया था। यहां आकर पता चला कि गोरखधाम रद्द है। अब लौटकर घर जा रहा हूं, क्योंकि रोडवेज बस का किराया बहुत ज्यादा है। अब जब ट्रेन चलेगी तब दिल्ली जाउंगा।


..................

साढ़े आठ घंटे पूरी तरह से बंद रहा आवागमन
मेगा ब्लॉक के 16वें दिन रविवार सुबह 10:20 बजे से शाम 6:50 बजे तक साढ़े आठ घंटे का ब्लॉक रहा। इस दौरान ट्रेनों का अवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा। ब्लॉक के दौरान नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए गए। साथ ही तीसरी पटरी बिछाने का काम भी किया गया। साथ ही कट कनेक्शन भी किए गए। इस बीच उत्तरी और दक्षिणी दोनों लाइनें बंद रहीं। प्लेटफाॅर्म एक के साथ ही सात, आठ और नौ पर भी चल रहा है। ऐसे में ब्लॉक के दौरान इन प्लेटफाॅर्म से भी ट्रेनों का संचलन बंद रहा।
विज्ञापन



.....................

ये प्रमुख ट्रेनें रहीं निरस्त
अमरनाथ एक्सप्रेस, नरकटियागंज पैसेंजर, गोरखपुर इंटरसिटी, छपरा गोरखपुर पैंसेजर, गोरखपुर स्पेशल, मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट, गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस, गोंडा गोरखपुर, गोरखपुर इंटरसिटी, गोरखपुर बढ़नी, पाटलिपुत्र इंटरसिटी, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, दरभंगा क्लोन।



................

आज नहीं चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें

- 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस
-15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

- 22549/22550 गोरखपुर-प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

- 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस

- 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस

- 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस

- 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस
- 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस

- 15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस

- 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

- 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस

- 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस

- 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें