फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक : बिहार से आने वाली ट्रेनों में उमड़ी भीड़...चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर पांच पर जननायक एक्सप्रेस से जाने के लिए यात्रियों की लगी भीड़ भाड़
विज्ञापन
कोच में चढ़ने के लिए खिड़की के रास्ते ही घुस गए कई यात्री, प्लेटफॉर्म पांच व छह पर रही ज्यादा भीड़
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई रूट के साथ ही 25 ट्रेनें निरस्त होने से बढ़ीं मुश्किलें
गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन-डोमिनगढ़ (04 किमी) तीसरी लाइन एवं गोरखपुर-नकहा जंगल (05 किमी) दोहरीकरण कार्य के तहत सोमवार को नॉन इंटरलाॅकिंग कार्य शुरू करा दिया। इसी दौरान विद्युतीकरण कार्य भी कराया गया। इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से लिए गए मेगा ब्लॉक के चलते गोरखधाम, अमरनाथ, लखनऊ इंटरसिटी 25 से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहीं। दिल्ली और मुंबई जाने वाली यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हुईं। दिल्ली जाने वाली जननायक एक्सप्रेस में भीड़ उमड़ पड़ी और कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे पूछताछ काउंटर और जनरल टिकट काउंटर के सामने भारी संख्या में यात्री पहुंच गए। ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद सामान लेकर वहीं रुक गए। पूरा परिसर विश्रामालय बन गया। अपराह्न करीब साढ़े बजे जब प्लेटफॉर्म पांच पर जननायक एक्सप्रेस के आने की सूचना प्रसारित। दिल्ली जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त भीड़ पहुंच गई। दिल्ली होकर बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस के निरस्त होने के चलते यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई। ट्रेन के आते ही कोच में चढ़ने के लिए लोग दौड़ पड़े। कई कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। हालांकि, कुछ यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाए वे कुछ समय बाद ही प्लेटफॉर्म छह पर आई स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए।
विज्ञापन

-
गोरखधाम के न चलने से बढ़ी दुश्वारियां
लखनऊ, दिल्ली होकर बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। संतकबीरनगर के प्रदीप जायसवाल ने बताया कि उन्होंने गोरखधाम एक्सप्रेस से टिकट बुक कराया था, लेकिन ट्रेन नहीं जाएगी। अब बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से जाने के लिए मुझे संतकबीरनगर से आना पड़ा है। इसी तरह देवरिया से आए गंगा सागर का कहना है कि भीड़ बहुत ज्यादा है। बिहार से आने वाली ट्रेन में पहले से ही भीड़ रहती है, समझ में नहीं आ रहा है कि सीट कैसे मिलेगी।

पार्ट जर्नी में की यात्रा, तीन गुना देना पड़ा किराया
दिल्ली जाने के लिए जब ट्रेन में जगह नहीं मिली तो कुछ यात्रियों ने पार्ट जर्नी की। गोरखपुर से लखनऊ वे टैक्सी बुक कर गए, इसके लिए आठ से दस हजार रुपये तक देना पड़ा। परिवार के साथ स्टेशन आए सिकरीगंज के राकेश पांडेय ने बताया कि गोरखधाम से उन्हें जाना था। ट्रेन निरस्त होने के बाद दूसरी ट्रेन में टिकट बुक नहीं हो पाया। अब टैक्सी बुक करके लखनऊ जा रहे हैं, वहां से एक ट्रेन में दिल्ली के लिए सीट मिल गई है। लेकिन, टैक्सी वाले आठ हजार रुपये देना है। जाना मजबूरी है इसलिए देना ही पड़ेगा।
-
स्टेशन पर कुत्तों का जमावड़ा, यात्री हुए परेशान
रेलवे स्टेशन पर कुत्तों का जमावड़ा हो गया है। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे आठ-दस कुत्ते एक साथ पूछताछ काउंटर के सामने पहुंच गए और वहां ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों के बीच घूमने लगे। आपस में कुत्ते लड़ने लगे तो यात्री परेशान हो गए। उन्हें डर लग रहा था कि कहीं कुत्ते काट न ले। हालांकि, कुत्ते बहुत देर तक घूमते रहे लेकिन उन्हें किसी ने हटाया नहीं।


वैशाली व संपर्क क्रांति का प्लेटफॉर्म बदला, यात्रियों को हुई दिक्कत
प्लेटफार्म नंबर एक से जाने वाली वैशाली और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बिना पूर्व सूचना के बदलने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रेन आने के करीब एक घंटे से डेढ़ घंटे पहले सूचना प्रसारित की गई, फिर यात्री सामान लेकर प्लेटफॉर्म तीन पर पहुंचे।
विज्ञापन

वैशाली और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पर एक से जाती है। लेकिन, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दोनों ट्रेनों को प्लेटफॉर्म तीन से चलाने की सूचना अपराह्न तीन बजे दी गई। जबकि, दोपहर दो बजे के बाद से ही यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलते ही यात्री सामान उठाकर प्लेटफॉर्म तीन की तरफ चल दिए। प्लेटफॉर्म बदलने से बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा दिक्कतें हुई। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से जाने के लिए आए राजेश कुमार ने बताया कि वे बुजुर्ग पिता के साथ आए हैं। अब सामान लेकर प्लेटफॉर्म तीन पर जा रहे हैं। यह सूचना तो एक दिन पहले ही देना चाहिए ताकि दिक्कत न हो।

-
आज निरस्त रहेंगी ये महत्वपूर्ण ट्रेनें
- 12555, 12556 गोरखपुर-बठिण्डा गोरखधाम एक्सप्रेस

- 15018,15017 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस

- 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
-14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
- 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस
- 15077 कामाख्या-गोमती नगर एक्सप्रेस
- 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
- 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस
- 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस
- 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस
- 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
-15028 गोरखपुर-सम्भलपुर एक्सप्रेस
- 15032 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें