फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में प्रबंध बोर्ड की बैठक आज...खुलेगा नियुक्तियों का लिफाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में एक महीने से चल रही साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया पहले ही हो चुकी है पूरी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को प्रबंध बोर्ड की बैठक होगी। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्तियों का लिफाफा खोला जाएगा। इसके अलावा अन्य एजेंडों पर भी चर्चा की जाएगी।
विश्वविद्यालय में करीब आठ साल बाद स्थाई रूप से शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है। इससे पहले अंतिम बार 2017 में शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। इस बार करीब 55 से अधिक स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की संभावना है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पदों के लिए नवंबर में लिखित परीक्षा हुई थी। अब साक्षात्कार समेत सभी अन्य प्रक्रिया 25 फरवरी तक पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति का रास्ता भी साफ हो गया है। बताते हैं कि पिछले एक वर्ष में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुछ पद रिक्त हुए हैं। उन पदों पर भी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 110 रिक्त पदों के लिए जनवरी 2024 में विज्ञापन निकाला गया था। उसमें प्रोफेसर के रिक्त 22 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अर्ह अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण सभी पद रिक्त रह गए थे। एसोसिएट प्रोफेसर के 31 पदों में से 20 ही भर पाए थे। प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें