गोरखपुर। पीपीगंज नगर के वार्ड नंबर 16 भगवानपुर में संध्या (22) ने शनिवार को सुबह करीब 10 बजे ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते लगी तो परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक संध्या की मां आशा देवी ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर कर ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
महराजगंज के कोतवाली चेहरी टोला कोठी निवासी आशा देवी ने बताया कि बेटी संध्या की शादी पांच वर्ष पूर्व पीपीगंज के भगवानपुर गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। तभी से बेटी को पति और उसके घर वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और लगातार प्रताड़ना दे रहे थे। इससे आजिज आकर बेटी संध्या ने शनिवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर पति और ससुराल के लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में पीपीगंज थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।