फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: त्योहार में बाजार गुलजार, फलों के दाम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संतरा 100 व सेब 180 रुपये किलो के पास पहुंचा
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र नवमी तक दाम बढ़े रहने के आसार


गोरखपुर। होली व रमजान को लेकर एक तरफ जहां बाजार गुलजार है, वहीं दूसरी तरफ फलों के दाम में भी इजाफा हुआ है। नागपुर से आने वाला संतरा कुछ दिन पहले फुटकर में 50 से 60 रुपये किलो था। वह बढ़कर 100 रुपये किलो पहुंच गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चैत्र राम नवमी तक ऐसे ही दाम बढ़े रहेंगे।

वहीं फुटकर बाजार में पंजाब से आने वाला किनू 80 रुपये किलो बिक रहा है। अनार का दाम 130 रुपये व सेब 180 रुपये किलो है। वहीं इस नए सीजन में महाराष्ट्र से आने वाला अंगूर 100 रुपये किलो बिक रहा है। हर क्वालिटी का केला बाजार में है जिसका दाम कुछ कम है लेकिन अच्छा व बड़ा केला 60 से 70 रुपये दर्जन पहुंच गया है। पपीता 40 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं महाराष्ट्र से आने वाला तरबूज 25 रुपये किलो है। नाशपाती का दाम 60 रुपये किलो है।
विज्ञापन

इस संबंध में गोरखपुर फल सब्जी एसोसिएशन के महामंत्री विजय कुमार सोनकर ने बताया फुटकर बाजार की जानकारी नहीं है। लेकिन मंडी में फल थोक में सस्ता है। संतरा 22 रुपये किलो की पेटी लगभग 1000 रुपये की बिक रही है। वहीं 10 किलो अंगूर की पेटी का दाम 500 से 600 रुपये क्वालिटी के आधार पर है। मंडी में सेब व संतरा प्रतिदिन लगभग आठ टन, अंगूर नौ टन आ रहा है।
विज्ञापन

वहीं फल के फुटकर व्यापारी विजय ने बताया कि फुटकर बाजार में फलों के दाम होली व रमजान को लेकर बढ़े हुआ है होली पर लोगों को गुजिया के साथ फल भी खिलाने के लिए लोग अभी से संतरा व सेब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें