फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गंगेश के मोबाइल में मिलीं कई ऑडियो क्लिप, एसआईटी ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गंगेश हत्याकांड की जांच में एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) तेजी से जुटी है। एसआईटी को गंगेश का मोबाइल फोन भी मिल गया है, जिसमें कई ऑडियो क्लिप मिली हैं, जो जांच में मददगार साबित हो सकती हैं। उनकी जांच की जा रही है। उधर, गंगेश की पत्नी अपूर्वा पांडेय दिल्ली से गोरखपुर आकर बयान देंगी।
विज्ञापन




पहले एसआईटी अपूर्वा का बयान लेने दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच अपूर्वा ने गोरखपुर आने की सूचना दी। एसआईटी अब रविवार या सोमवार को उनका बयान लेगी।



गंगेश हत्याकांड की जांच के लिए चार सितंबर को एसआईटी गठित की गई। इसके बाद एसआईटी ने इस केस में घटना वाले दिन गंगेश जहां-जहां गया था, उन जगहों पर जाकर पूछताछ की और साक्ष्य एकत्रित किए। आरोपियों के साथ ही गंगेश की भाभी से भी पूछताछ की गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए और फुटेज सुरक्षित किए गए।
विज्ञापन




एक दुकान से गंगेश ने कोल्ड ड्रिंक ली थी, उस दुकानदार से भी पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक एसआईटी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में गंगेश के मोबाइल की जांच और उसकी पत्नी अपूर्वा से पूछताछ कर पुलिस हत्या का सुराग तलाशने का प्रयास करेगी।



दिल्ली में रहता था गंगेश



वर्ष 2017 में भाई याेगेश दत्त पांडेय की हत्या के बाद गंगेश दिल्ली रहने लगा। दिल्ली में वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर था। शादी के बाद पत्नी अपूर्वा भी दिल्ली में साथ रहने लगी। गंगेश की एक ढाई साल की बेटी अक्षाना है। गोरखपुर में वह बड़े भाई की हत्या के केस के सिलसिले में आता रहता था। उसकी हत्या के बाद पत्नी अपूर्वा कुछ दिन गोरखपुर थी। ब्रह्मभोज के बाद वह दिल्ली चली गईं। इसके बाद वह वापस नहीं आईं। वह बयान देने भी गोरखपुर नहीं आना चाहती थीं। इसी बीच अपूर्वा ने गोरखपुर आने की सूचना दी।







यह है मामला



महेवा में रहने वाले गंगेश पांडेय के भाई योगेश दत्त की वर्ष 2017 में हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्य गवाह गंगेश था। गवाही के सिलसिले में वह मई के पहले सप्ताह दिल्ली से गोरखपुर आया। 11 मई की सुबह 10:30 बजे केस के संबंध में बात करने घर से निकला। एक घंटे बाद गोलघर में उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर 13 जून को इस मामले में केस दर्ज हुआ। इसमें सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामदरश राय, उनके बेटे राहुल राय, राहुल यादव, राहुल पांडेय, दीपनारायण पांडेय के साथ दो अधिवक्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में जहर से गंगेश की मौत होने की पुष्टि के बाद एसएसपी ने केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।



वर्जन-



गंगेश की पत्नी बयान देने गोरखपुर आ रही हैं। उनके आते ही बयान लिया जाएगा। इस केस में गंगेश के मोबाइल की भी जांच करवाई जाएगी। घटना वाले दिन उस पर कहां-कहां से मैसेज आए और कहां बात हुई, मोबाइल की जांच से ही इसका पता चलेगा।
विज्ञापन




-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें