फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में प्रबंध बोर्ड की बैठक कल, लिए जाएंगे कई अहम निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के आयोजन पर प्रबंध बोर्ड लगाएगा मुहर
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 30 जुलाई को प्रबंध बोर्ड की बैठक होगी। दीक्षांत समारोह को देखते हुए इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा भी कई अहम निर्णय लिए जाने की तैयारी है।

एमएमएमयूटी में 26 अगस्त को दीक्षांत समारोह का आयोजन होना है। इसे देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। दीक्षांत के आयोजन को भी प्रबंध बोर्ड की मंजूरी मिलनी है। सत्र 2024-25 में स्नातक, परास्नताक उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थियों की डिग्री और शोधार्थियों की उपाधि को भी मंजूरी मिलेगी। इसके अलावा टॉपर्स को स्वर्ण पदक व स्मृति पदक आदि को भी मंजूरी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में चिकित्सा संकाय खोले जाने की योजना को भी प्रबंध बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार
सत्र 2020-21 और 2021-22 में कुल 40 छात्रों को जाली दस्तावेज के आधार पर प्रवेश दिया गया था। इस मामले में पिछले दिनों आरोपी लिपिक रवि मोहन श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी लिपिक के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रबंध बोर्ड की बैठक में यह विषय रखा जाएगा। चर्चा है कि लंबे समय से विवादों में रहे निलंबित सहायक अभियंता अमित शंकर के खिलाफ भी प्रबंध बोर्ड कड़ी कार्रवाई कर सकता है।

...
वर्जन
30 जुलाई को प्रबंध बोर्ड की बैठक होनी है। दीक्षांत समारोह को देखते हुए यह बैठक आयोजित की गई है। इसमें कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें