फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्य आरोपी जुगुल ने दिनेश से खुद की हत्या की जताई थी आशंका, दी थी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई बोला- एक माह पहले बेलीपार पुलिस से लगाई थी सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन

पुलिस ने सहजनवां में उसकी बहन के घर ले जाकर छोड़ा था
गोरखपुर। हिस्ट्रीशीटर दिनेश हत्याकांड में पुलिस जैसे-जैसे जांच का दायरा आगे बढ़ा रही है, वैसे-वैसे कई पहलू सामने आते जा रहे हैं। घटना के तीसरे दिन दिनेश के छोटे भाई रमेश ने बताया कि मुख्य आरोपी जुगुल ने दिनेश से अपनी जान को खतरा बताते हुए एक माह पहले पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में सहजनवां में उसकी बहन के घर ले जाकर छोड़ा था।
रमेश ने बताया कि एक सप्ताह पहले मुख्य आरोपी जुगुल निषाद के उसके परिजन भी घर छोड़कर गायब हो गए। आरोप लगाया कि घर से दूर रहकर जुगुल अपने सहयोगियों के साथ दिनेश की हर गतिविधियों पर नजर गड़ाए हुए था। मौका देखकर उसे मौत के घाट उतरवा दिया। जुगुल हत्या की योजना करीब एक माह से बना रहा था। उसने पहले पुलिस को भ्रमित करने के लिए दिनेश के विरुद्ध तहरीर दी। इसके बाद अपने सहयोगियों के साथ दिनेश की रेकी कराकर उसकी हत्या करवा दी और भाग निकला। बेलीपार थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि जुगुल की ओर से तहरीर मिलने के बाद उसकी मदद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने कहा, बाइक से लेकर आने वाले सहयोगी से आरोपी ने रेकी कराई
रमेश ने बताया कि जुगुल निषाद दिनेश से खुन्नस खाए रहता था। दिनेश को रास्ते से हटाने के लिए वह हर जतन करता था, लेकिन सफल नहीं हो पता था। ग्रामीणों से पता चला था कि दिनेश के खिलाफ जुगुल साजिश रच रहा है। रमेश ने आरोप लगाया कि दिनेश को बाइक से लेकर आने वाले सहयोगी से जुगुल ने रेकी करवाई थी। फिलहाल, पुलिस हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें