फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक पर चाकू से हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल सात अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

बख्तियार मोहल्ला निवासी रसीदुल्लाह ने तहरीर में बताया था कि 11 जनवरी की रात करीब नौ बजे उनका बेटा जहीरुद्दीन उर्फ गोलू भोजन करने के बाद घर से बाहर निकला था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले इरफानुल्लाह उर्फ नाटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। पहले मारपीट की और इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जहीरुद्दीन को परिजन जिला अस्पताल ले गए, वहां से बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें