फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महाराष्ट्र के प्याज व्यापारी से मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजघाट थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे महाराष्ट्र के एक प्याज के व्यापारी को होटल से बाहर बुला कर मारपीट का मामला सामने आया है। औरंगाबाद जिले के जुहुर तालुका कन्नड़ के रहने वाले योगेश संतोष सांडुके की तहरीर पर राजघाट पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, योगेश महाराष्ट्र के नासिक में प्याज का व्यापार करते हैं। उन्होंने बीते दिनों शाहिद नाम के युवक को कमीशन पर प्याज बेचने के लिए सप्लाई किया था। लेकिन, इसी दौरान प्याज की कीमत में गिरावट आ गई। जिसके बाद पैसों को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई। आरोप है कि शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे शाहिद और उसके दो साथी बाइक से होटल में पहुंचे। वे व्यापारी को अपशब्द कहते हुए उससे हाथापाई करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें