फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माफिया सुधीर सिंह फिर चर्चा में...चुनावी रंजिश में युवक को पीटने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी थाने में अंकुर शाही ने सुधीर सिंह और उसके साथियों पर दर्ज कराई हत्या की कोशिश की रिपोर्ट
विज्ञापन

प्रदेश के 68 माफिया की सूची में शामिल है सुधीर सिंह, दर्ज हैं 32 से अधिक केस
गोरखपुर। प्रदेश के 68 माफिया की सूची में शामिल सुधीर सिंह पर खजनी पुलिस ने चुनावी रंजिश में एक युवक को पीटने के आरोप में हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया है। आरोप है कि बुधवार को इलाके में हुई एक पार्टी में माफिया ने अपने साथियों संग मिलकर अंकुर शाही को जमकर पीटा और अधमरा कर दिया।
बेलीपार के कुसमौल निवासी अंकुर शाही की तहरीर पर खजनी थाने में बृहस्पतिवार को गीडा कालेसर निवासी सुधीर सिंह, बेलीपार भउआपार के हिमाचल सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश और मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपी माफिया की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

अंकुर शाही ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 28 मई की रात खजनी क्षेत्र में किशन जायसवाल के गोदाम पर आयोजित पार्टी में उन्हें बुलाया गया था। वहां सुधीर सिंह अपने साथियों के साथ पहले से मौजूद था। उन्हें देखते ही माफिया अपने साथियों के साथ मिलकर चुनावी रंजिश में डंडे और बांस से हमला कर दिया। आरोपी काफी देर तक उन्हें पीटते रहे, जब अधमरा हो गए तब छोड़ा गया।
इस दौरान बीचबचाव करने आए लोगों को माफिया ने कहा कि जो भी आएगा, उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद माफिया अपने साथियों के साथ चला गया। होश आने पर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। माफिया पर पहले से 32 से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


माफिया के चाचा ने दी तहरीर

खजनी थाने में बृहस्पतिवार की रात माफिया सुधीर सिंह के चाचा शैलेश सिंह ने तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि किशन जायसवाल की पार्टी में वह शामिल होने गए थे। रात में 12 बजे के आस-पास अंकुर शाही अपने साथ सूरज शाही और छह-सात अज्ञात लोगों के साथ आए। आकर मुझे गाली देने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए सिर पर प्रहार कर दिया। इस पर अचेत होकर वहीं गिर गया। अन्य लोगों ने शोर मचाया तो अंकुर शाही अपने साथियों के साथ भाग गया। खजनी पुलिस ने शैलेश को मेडिकल कराने के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी।
वर्जन
मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपी भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
-राज करन नय्यर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें