फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेल की तरह बसों की भी जान सकेंगे लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के यूपी मार्गदर्शी एप का चल रहा ट्रायल
विज्ञापन

गोरखपुर। यात्री जल्द ही रेल की तरह रोडवेज बसों की लोकेशन घर बैठे जान सकेंगे। परिवहन निगम ने ऑनलाइन बसों की लोकेशन उपलब्ध कराने के लिए यूपी मार्गदर्शी एप को तैयार कराया है। इस एप से परिवहन निगम की बसों की लोकेशन यात्रियों को घर बैठे मिल सकेगी।
यात्रियों को अब बस स्टेशन पर घंटों बैठकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से एप का ट्रायल कराया जा रहा है। ट्रायल में सबकुछ सही मिलने के बाद इसका उपयोग किया जा सकेगा। एप के माध्यम से यात्रियों को बसों की लोकेशन मिल सकेगी। एप के शुरू होने से बस स्टेशन पर आने वाली बसों की सूचना के साथ ही गंतव्य स्थान तक पहुंचने तक की सूचना यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि एप यात्रियों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। अभी मुख्यालय से इसका ट्रायल कराया जा रहा है। सफल होने के बाद इसे शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें