फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे के बाद गायब हुई लेखपाल की पत्नी की चेन

सार

गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में कार की टक्कर से लेखपाल की पत्नी घायल हो गईं। हादसे के बाद उनकी चेन गायब मिली, लेकिन सीसीटीवी में लूट की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसीटीवी में दिखी कार से टक्कर की घटना, चेन की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र के जेल बाईपास पर बृहस्पतिवार की सुबह एक कार ने लेखपाल की पत्नी की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद महिला ने बताया कि उनकी चेन गायब हो गई है। वहीं, राहगीरों में से किसी ने महिला के मोबाइल फोन से पुलिस को कॉल कर चेन लूट की सूचना दे दी लेकिन जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मामला सड़क हादसे का निकला।

जानकारी के मुताबिक, सरस्वती पुरम कॉलोनी, लेन नंबर पांच निवासी लेखपाल बृजेश सागर सिंह की पत्नी श्रेया सिंह फिजियोथेरेपिस्ट हैं। वह स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित एक अस्पताल में कार्यरत हैं। श्रेया बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:45 बजे स्कूटी से अस्पताल के लिए निकली थीं। जैसे ही वह जेल बाईपास फोरलेन के बाएं लेन पर पहुंचीं, कौवाबाग की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे श्रेया सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद कार सवार मौके से कार समेत भाग निकला। मौके पर जुटे राहगीरों से श्रेया ने कहा कि टक्कर के बाद उनकी चेन भी गायब हो गई है। इसी बीच एक राहगीर ने उनके मोबाइल से पुलिस को कॉल कर कार सवार द्वारा चेन लूट की सूचना दे दी। अचानक लूट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक कैमरे में साफ दिखाई दिया कि कार ने स्कूटी को टक्कर मारी थी। लूट की कोई घटना कैमरे में नहीं दिखी। हालांकि, महिला का कहना है कि उनकी चेन घटना के बाद गायब है लेकिन उन्हें नहीं पता कि चेन किसने ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि यह प्राथमिक तौर पर सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। चेन गायब होने की सूचना की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें