फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीएचडी में प्रवेश का अंतिम मौका, अगली बार से नेट अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभी बिना नेट पास किए ही पीएचडी में हो जाता है पंजीकरण, अप्रैल में प्री पीएचडी में होगा प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नेट पास नहीं होने के बावजूद दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास एक अंतिम मौका है। डीडीयू में पुराने अध्यादेश के आधार पर ही शोध पात्रता परीक्षा-2024 का आयोजन होगा। नये अध्यादेश के तहत पीएचडी में प्रवेश के लिए नेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है।
डीडीयू में पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया करीब एक साल पीछे चल रही है। इसका लाभ पीएचडी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा। यूजीसी ने पीएचडी में प्रवेश को लेकर तमाम बदलाव किए हैं। उन बदलावों के लागू होने के बाद जो अभ्यर्थी नेट क्वालीफाई किए होंगे, वे ही ''''''''रेट'''''''' के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीडीयू एडमिशन सेल के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में पीएचडी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी। मार्च में शोध पात्रता परीक्षा कराने की योजना है। इस बार करीब 1,000 सीटों पर पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा। यह पीएचडी में प्रवेश चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका है। प्रो. सिन्हा ने बताया कि सीट मैट्रिक्स लगभग तैयार हो चुकी थी लेकिन राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए 10 प्रतिशत सीटें सुपरन्यूमेरिक कोटे से निर्धारित किए जाने के बाद नए सिरे से सीट मैट्रिक्स तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध पात्रता परीक्षा-2024 को लेकर पीएचडी की करीब एक हजार सीटों पर इस वर्ष प्रवेश लिया जाएगा। इसका सीट मैट्रिक्स तैयार किया जा रहा है। आवेदन की प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू हो जाएगी।
प्रो.पूनम टंडन, कुलपति डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें