फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर में 'मृत' हो चुकी महिला ने की रजिस्ट्री, जालसाजों ने आधार-बैंक खाते में कर दिया 'जिंदा'-केस दर्ज

Thu, 28 Aug 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

जानकारी करने पर पता चला कि देवरिया, एकौना निवासी वाहिद अली, कनईचा के अमित कुमार राय, नेवादा निवासी सन्नी कुमार, चन्द्रावती पत्नी रामदवन द्वारा मिलकर कूटरचित तरीके से आधार कार्ड, पैन कार्ड फर्जी तरीके से तैयार कर जमीन को औने-पौने दामों पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह वर्ष पहले मर चुकी महिला को जिंदा दिखाकर उसकी जगह दूसरी महिला को खड़ा करके जमीन रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मृत महिला का फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड भी बनवा लिया और उनके नाम से ही बैंक खाता खोलकर जालसाजी की है।

विज्ञापन


अब इस मामले में खोराबार पुलिस ने हलका लेखपाल जगदीश प्रसाद, संतोष कुमार, वाहिद अली, अमित कुमार राय, सन्नी कुमार, चंद्रावती पर केस दर्ज कर लिया है। सिंघड़िया निवासी महेश्वर मिश्र ने बताया कि उनकी मां चंद्रावती का 23 मार्च 2019 में देहांत हो चुका है। उनका मृत्यु प्रमाणपत्र नगर निगम की ओर से निर्गत किया गया है।

माता के नाम पर खोराबार ब्लाॅक के ग्राम तालकंदला में जमीन है, जिसका अभी वरासत नहीं हुआ है। जमीन अभी भी माता के नाम पर दर्ज है। एक दिन जानकारी मिली कि माता के नाम से फर्जी पेपर, आधार कार्ड, पैन कार्ड बनवाया गया है। बाद में पता चला कि बैंक ऑफ इंडिया में खोले गए खाते का पासबुक तैयार कर कुछ लोग जमीन को बेचने में लगे हुए हैं।

अशोक यादव से उन्हें मोबाइल पर इस फर्जीवाड़े का साक्ष्य भी दिया गया। वहीं एक और करीबी शैलेंद्र सिंह ने मोबाइल पर उनकी माता के नाम का एक बैंक पासबुक भेजकर बताया। प्राप्त सभी आधार कार्ड पर एक ही नंबर दर्ज है। बैंक खाता का नामनीज कनइचा, बांसगांव निवासी संतोष कुमार है।

जानकारी करने पर पता चला कि देवरिया, एकौना निवासी वाहिद अली, कनईचा के अमित कुमार राय, नेवादा निवासी सन्नी कुमार, चन्द्रावती पत्नी रामदवन द्वारा मिलकर कूटरचित तरीके से आधार कार्ड, पैन कार्ड फर्जी तरीके से तैयार कर जमीन को औने-पौने दामों पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।

जमीन को वरासत कराने के लिए राजस्व विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन कराकर 31 जुलाई 2025 को तालकंदला के लेखपाल जगदीश प्रसाद को दे दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में हो जाएगा। इस बीच लगातार फोन कर उनसे वरासत करने के संबंध में बात करता रहा।
विज्ञापन

वह हमेशा दो-चार दिन का समय मांगते रहे। 13 अगस्त 2025 को पूछने पर लेखपाल ने बताया कि आपकी माता जी के नाम से दो और लोग आधार कार्ड लेकर आए और वरासत न करने के लिए कह रहे हैं। बाद में पता चला कि इस मामले में लेखपाल भी शामिल है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें