फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। थानाक्षेत्र के ग्राम उनौला दोयम में सोमवार को सफाई कार्य के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे मजदूर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की पहचान कुशीनगर के पिपराही निवासी मनीष (26) के रूप में हुई है। वह उनौला दोयम निवासी मंटू सिंह के मकान पर मजदूरी कर रहा था। सफाई के दौरान वह गलती से करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें